फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 17:03

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज क्या है (What is Blocked Fallopian Tube in Hindi)

गर्भधारण करने में फैलोपियन ट्यूब की खास भूमिका होती है। एक महिला की ओवरी से अंडा रिलीज होकर फैलोपियन ट्यूब में जाता है। सेक्सुअल इंटरकोर्स के बाद पुरुष का स्पर्म योनि के रस्ते फैलोपियन ट्यूब में जाता है जो पहले से मौजूद अंडे को फर्टिलाइज करता है। यह गर्भधारण का शुरुआती स्टेज है।

फर्टिलाइजेशन के बाद भ्रूण फैलोपियन ट्यूब से गर्भाशय में जाता है जहां भ्रूण का विकास एक शिशु के रूप में होता है जो बाद में जन्म लेता है। फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के कारण भ्रूण गर्भाशय के बाहर यानी फैलोपियन ट्यूब में ही फंसा रह सकता है।

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में परेशानी होने के साथ-साथ दूसरी भी अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा होता है। इसलिए समय पर इसका निदान और उपचार आवश्यक है।

अगर आपके मन में यह प्रश्न उठता है कि क्या है ब्‍लॉक फैलोपियन ट्यूब और उसका उपचार कैसे किया जाता है तो यह ब्लॉग आपके लिए महत्वपूर्ण है।

फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज के लक्षण (Symptoms of Blocked Fallopian Tube in Hindi)

ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब के लक्षण में आमतौर पर गर्भधारण करने में दिक्कत आने के अलावा दूसरा कोई लक्षण अनुभव नहीं होता है।

हालांकि,फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के निम्न संभावित लक्षण हो सकते हैं:-

कुछ महिलाओं को पेल्विक या पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है
कुछ महिलाओं को गर्भधारण के लक्षण अनुभव हो सकते हैं जैसे कि पेट में दर्द, योनि से ब्लीडिंग होना आदि
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर फर्टिलाइज अंडा गर्भाशय के बाहर फंस जाता है जिसे एक्टोपिक प्रेगनेंसी के नाम से जानते हैं

अगर आप ऊपर दिए गए लक्षणों को खुद में अनुभव करती हैं तो आपको जल्द से जल्द एक विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर इस बारे में बात करनी चाहिए।



solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info